रिपोर्ट - कमलेश कुमार
मोतीराम अड्डा गोरखपुर। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने मायके जा रही महिला के दो मासूम बच्चे मोतीराम अड्डा चौराहे पर अचानक गुम हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में दोनों बच्चों को गोरखपुर की ओर कस्बे में ही सकुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बड़गोनिया गांव निवासी सरिता राजभर पत्नी मनोज राजभर शुक्रवार सुबह अपने मायके भैंसहा जर्दा, थाना खोराबार, रक्षाबंधन का त्योहार मनाने जा रही थीं। करीब 10:30 बजे मोतीराम अड्डा चौराहे पर उनके बच्चे आकांक्षा (6) और नमन (4) अचानक कहीं गुम हो गए।
बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बच्चों की तलाश शुरू की। तत्परता से की गई कार्रवाई के दौरान दोनों बच्चे मोतीराम अड्डा से गोरखपुर की ओर कस्बे में ही मिल गए। पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।