टेल्हनापार विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 16 August 2026

टेल्हनापार विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां


राकेश कुमार सरदार नगर गोरखपुर 

सरदारनगर। टेल्हनापार स्थित श्री संकट मोचन आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अर्जुन प्रसाद उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद ध्वजारोहण से किया।

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पीटी शो के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं।

कार्यक्रम में शैलेश पांडेय, दिनेश पांडेय, घनश्याम मिश्रा, डगलेश, अवनीश उपाध्याय, ओमप्रकाश, रामबचन, जयश्री और दीनानाथ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयशंकर ने किया।

समारोह को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं सौरभ, भगवान यादव, लक्ष्मी, अगीता, रितिका, शबाना और सुमित्रा सहित विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।