फोरलेन पर चढ़ते समय कपड़े लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 August 2026

फोरलेन पर चढ़ते समय कपड़े लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा


गोरखपुर/मोतीराम अड्डा। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहां के पास गुरुवार की रात गोरखपुर से कोलकाता जा रहा कपड़े से लदा ट्रक फोरलेन पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार चालक अमित कुमार माझी ट्रक में कपड़े लादकर गोरखपुर से कोलकाता जा रहे थे। रामनगर करजहां से एनएच-28 फोरलेन पर चढ़ते समय अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक को गंभीर चोट नहीं आई और किसी अन्य के घायल होने की भी सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रक के पलटने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में वाहन को हटाने की कार्रवाई की गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।