कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 30 August 2026

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली, 30 अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 अगस्त को भारी बारिश तथा 31 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार में भी 30 अगस्त को भारी और 31 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा में 30 और 31 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में 30 अगस्त से 1 सितंबर के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।