11केवीए विद्युत लाइन शिफ्टिंग को लेकर कैथवलिया के ग्रामीणों में रोष, मुख्य अभियंता से की शिकायत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 8 September 2026

11केवीए विद्युत लाइन शिफ्टिंग को लेकर कैथवलिया के ग्रामीणों में रोष, मुख्य अभियंता से की शिकायत


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर।

गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कैथवलिया में 11
केवीए की एचटी विद्युत लाइन की शिफ्टिंग को लेकर ग्रामीणों और बिजली विभाग के बीच खींचतान की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने आवासीय छतों और आबादी के बीच से लाइन खींचने का विरोध करते हुए मुख्य अभियंता विद्युत,गोरखपुर को शिकायती पत्र सौंपा है ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों और घनी आबादी के बीच से 11केवीए की हाई-टेंशन लाइन निकाले जाने से भविष्य में हादसे का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा नियमों के तहत घनी आबादी वाले इलाके से लाइन ले जाने के बजाय किसी अन्य सुरक्षित मार्ग का चयन किया जाना चाहिए। वही मुख्य अभियंता पत्रक देकर ग्रामीणों ने पुनः सर्वे करा कर लाइन शिफ्ट के कार्य करने की मांग की अवर अभियंता रणविजय कुमार बिंद ने बताया कि यह कार्य विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन को हटाकर बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस लाइन को स्थानांतरित किया जाना अत्यंत आवश्यक और जनहित से जुड़ा कार्य है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि शासकीय कार्यों और जनसुरक्षा परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने से कार्य प्रभावित होता है। फिलहाल, ग्रामीण जनसुरक्षा का हवाला देकर लाइन का मार्ग बदलने की मांग कर रहे हैं, वहीं विभाग स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमत: कार्य संपन्न कराने के प्रयास में जुटा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।