रिपोर्ट - कृपा शंकर चौधरी
गोरखपुर। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरनाथ पासवान एडवोकेट सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे।
कोना सोनबरसा निवासी अमरनाथ पासवान ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद से मुलाकात की।
बताया जाता है कि बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों समेत कई अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।