प्रतिकात्मक फोटो
20-25 दिनों से झुंड में खेतों में पहुंच रहे सूअर, शिकायत के बावजूद नहीं थम रही समस्या
रिपोर्ट - राकेश कुमार
सरदार नगर। सरैया अतरहवा टोला के किसानों ने पालतू सूअरों के आतंक से परेशान होकर थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 20-25 दिनों से 15-20 की संख्या में पालतू सूअरों के झुंड दिन-रात कभी भी खेतों में घुस जा रहे हैं। इससे धान की फसल को लगातार नुकसान पहुंच रहा है और किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, सूअरों को पालने वाले लोगों को कई बार अपने पशुओं को बाड़े में बांधकर रखने के लिए कहा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत करने पर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। किसानों का कहना है कि धान की फसल ही उनके परिवार की आजीविका और राशन का मुख्य आधार है। ऐसे में लगातार हो रहे नुकसान से वे आर्थिक परेशानी में हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि खेतों की स्थिति देखने के लिए हल्का सिपाही को भी मौके पर बुलाया गया था। इसके बाद सोमवार को सामूहिक रूप से थाने में प्रार्थना पत्र देकर पालतू सूअरों को खुले में छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा किसानों की फसल को बचाने की मांग की गई।
प्रार्थना पत्र देने वालों में माधुरी, सुनीता, ऊषा, अन्नू, प्रदीप, मंजू, निधि, रामावती, निर्मला, गंगोत्री, मीरा सहित कई किसान शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।