window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); पीडित महिला ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 May 2020

पीडित महिला ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

आलोक कुमार चौधरी

पीडित महिला ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती । पैकोलिया थाना क्षेत्र के टिकुइया निवासी स्वामीनाथ की पत्नी संगीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में संगीता ने कहा है कि गत 13 मई की रात्रि लगभग 8.30 बजे जब वह घर के बाहर खेत में गई थी तो गांव के ही रामजनक उर्फ करिया पुत्र रामचन्दर ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुये दुराचार का प्रयास किया, शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग आ गये जिससे उसकी आबरू बच गई। संगीता देवी के अनुसार उसके पति ने 112 नम्बर पर फोन किया, पुलिस आई और दूसरे दिन पूंछताछ के लिये थाने पर बुलाया। संगीता के अनुसार दोषी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की जगह पुलिस सुलह के लिये दबाव बना रही है। यही नहीं उसके पति को भी डराने, धमकाने के साथ ही फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दिया जा रहा है।

संगीता देवी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुये दोषी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है क्योंकि दोषी लगातार धमकियां दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।