window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); जेल से फरार तीन जनपदों से वांछित 50000/- रुपये का इनामियां बदमाश दीपक उर्फ रवि पुत्र छोटेलाल निवासी सुरियावां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 8 July 2020

जेल से फरार तीन जनपदों से वांछित 50000/- रुपये का इनामियां बदमाश दीपक उर्फ रवि पुत्र छोटेलाल निवासी सुरियावां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

कैलाश सिंह विकास

जेल से फरार तीन जनपदों से  वांछित 50000/- रुपये का इनामियां बदमाश दीपक उर्फ रवि पुत्र छोटेलाल निवासी सुरियावां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
      वाराणसी। बदमाश उपरोक्त वाराणसी जेल से फरार था, इस पर जनपद भदोही से 25000 रुपए  का इनाम जनपद अंबेडकरनगर से 15000 रूपए व जनपद वाराणसी से 10000 रूपए का इनाम घोषित था। आज रात लगभग 1:30 बजे जब  थानाध्यक्ष सुरियावां विजय प्रताप सिंह व स्वाट प्रभारी चेकिंग में थे तो चकिया तिराहे पर दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए रोकने पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिसमें कांस्टेबल सचिन के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी व स्वाट प्रभारी अजय सिंह के पैर में गोली लग कर पार हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश मारा गया और दूसरा फायर करता हुआ भाग गया भागे बदमाश की तलाश जारी है।  मृतक बदमाश को घायल अवस्था में सी एच सी सुरियावा व स्वाट प्रभारी अजय सिंह को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। सीएससी में घायल बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया और स्वाट प्रभारी अजय को इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया। घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मृतक बदमाश के विरुद्ध अलग-अलग जनपदों में कुल 14 मुकदमा पंजीकृत हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।         

            

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।