भाजपा की Media, IT और Social Media टीम से संवाद, योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों के प्रचार पर जोर
गोरखपुर। भाजपा की गतिविधियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी अभियानों को डिजिटल माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया, आईटी एवं सोशल मीडिया टीम की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद कर डिजिटल प्रचार की रणनीति पर चर्चा की।
विनोद राय ने कहा कि वर्तमान दौर में Social Media प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम बन चुका है। संगठन के कार्यक्रमों, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप समेत विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक और प्रभावी इस्तेमाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्रा समेत संगठन के सभी कार्यक्रमों की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से साझा की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग अभियानों से जुड़ सकें।
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने आईटी और सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों को Digital Learning Platform के माध्यम से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों की बेहतर समझ संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होगी।
बैठक में केएम मझवार, अनिल कुमार, रामप्रवेश तिवारी, अमरनाथ पासवान, चंदन त्रिपाठी, गुड्डू हिन्दू, रजनीश पाण्डेय, अनिल प्रजापति, अभिषेक मिश्र, अमित कन्नौजिया, कन्हैया गुप्ता, अभिषेक मद्देशिया सहित मीडिया, आईटी एवं सोशल मीडिया टीम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।