23 बकाएदारों की काटी गई बिजली, कमर्शियल कनेक्शनों की भी हुई जांच
झंगहा/ गोरखपुर। विद्युत वितरण खंड चौरीचौरा के अमहिया उपकेंद्र के अंतर्गत विद्युत विभाग ने शनिवार को विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया। उपखंड अधिकारी ई. पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बकाया विद्युत बिलों की वसूली के साथ ही कमर्शियल कनेक्शनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान खबर लिखे जाने तक 36 उपभोक्ताओं ने कुल 2 लाख 45 हजार 784 रुपये का बकाया विद्युत बिल जमा किया। वहीं, बकाया जमा नहीं करने वाले 23 उपभोक्ताओं की विद्युत लाइन खोल दी गई। विभागीय टीम ने क्षेत्र में संचालित कमर्शियल कनेक्शनों की भी जांच की और विद्युत उपयोग व कनेक्शन की स्थिति का जायजा लिया।
अभियान में अमहिया उपकेंद्र के जेई ई. ओमप्रकाश पासवान सहित लाइनमैन मनोज कुमार सिंह, शैलेश, संतोष, मनोज मौर्या, रामप्रवेश, होशिला, राजू, नागेंद्र और पारसनाथ समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
उपखंड अधिकारी ई. पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि बकाया विद्युत बिलों की वसूली और विद्युत कनेक्शनों की जांच को लेकर विभाग का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।