हनुमान मंदिर के गुंबद निर्माण का हुआ शिलान्यास, जयकारों से गूंजा हेमछापर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 12 August 2026

हनुमान मंदिर के गुंबद निर्माण का हुआ शिलान्यास, जयकारों से गूंजा हेमछापर

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।


गोरखपुर/पिपराइच ब्लाक क्षेत्र के ग्राम हेमछापर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के गुंबद निर्माण कार्य का मंगलवार को विधि विधान के साथ शिलान्यास किया गया। एवं मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच मंदिर के गुंबद की नींव में ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा-पाठ के बाद जैसे ही गुंबद निर्माण की नींव में ईंट रखी गई,श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम,और,बजरंगबली महाराज की जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ग्रामीण पप्पू सिंह ने बताया कि प्राचीन हनुमान मंदिर गांव के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के गुंबद का निर्माण होने से इसकी भव्यता और बढ़ेगी। निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की बात कही शिलान्यास कार्यक्रम धार्मिक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अभिषेक शाही, पप्पू सिंह, अजय,अमर सिंह,प्रेम,आनंद, विजय प्रताप,द्वारिका,निराले, अखिलेश,रामकिशुन, विशाल,भूपेंद्र पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।