शिव मंदिरों पर भक्तो की उमड़ी भीड़ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 11 August 2026

शिव मंदिरों पर भक्तो की उमड़ी भीड़

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने किया पूजा अर्चना

गोरखपुर/ के जगदीशपुर कस्बे में स्थित श्रीश्री त्रिदेवा धाम मन्दिर सहित क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों पर भोर से ही भीड़ लगी रही। श्री श्री त्रिदेवा धाम मंदिर,श्री हरि हर शिव मंदिर सोनबरसा बाजार,
एवं रामुडिहा शिव मंदिर एवं परशिवशक्तिधाम मंदिर कुसम्ही बाजार का प्राचीन शिव मंदिर आदि जगहों पर भोर के 4.30 बजे से ही  भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग मन्दिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करके पूजा अर्चना किए।इन मन्दिरो पर पूरे दिन भक्तो की भीड़ व जलाभिषेक करने के लिए लाइन में भीड़ लगी रही और बहुतो ने रुद्राभिषेक भी कराया। जगदीशपुर कस्बे के त्रिदेवा धाम मन्दिर के पुजारी  राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि यह शिवलिंग अर्धचन्द्राकार है जो कि  दुर्लभ है ऐसे शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा अर्चना करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।