पत्रकारिता की चुनौतियों पर होगी चर्चा, प्रतिभाओं का सम्मान आज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 30 August 2026

पत्रकारिता की चुनौतियों पर होगी चर्चा, प्रतिभाओं का सम्मान आज

कृपा शंकर चौधरी 
गोरखपुर। पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के डुमरी खास स्थित मैरेज लॉन में ‘वर्तमान पत्रकारिता एवं चुनौतियां’ विषय पर संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जिले के वरिष्ठ पत्रकार वर्तमान समय में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखेंगे। इसके बाद दूसरे सत्र में खेल, शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से समाज में योगदान देने वाली मातृ शक्तियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
संगठन के प्रदेश मंत्री दिलशाद आलम ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।