पत्रकार कमलेश पासवान के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 12 August 2026

पत्रकार कमलेश पासवान के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक


मोतीराम अड्डा, गोरखपुर। तहकीकात न्यूज के पत्रकार कमलेश पासवान के पिता हरिवंश पासवान (87) का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

हरिवंश पासवान ग्राम सभा बहरामपुर के टोला कुरमौल के निवासी थे। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर करीब दो बजे झंगहा स्थित गौरीघाट पर किया गया। मुखाग्नि दिए जाने के दौरान घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, ग्रामीण, रिश्तेदार और पत्रकार साथी मौजूद रहे।

परिजनों ने बताया कि हरिवंश पासवान सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सदस्य खो दिया है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।