Tiranga Yatra को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, CM योगी की मौजूदगी में बनेगा नया Record - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 August 2026

Tiranga Yatra को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, CM योगी की मौजूदगी में बनेगा नया Record


भाजपा की तैयारी बैठक में जुटे पदाधिकारी, अधिक से अधिक आमजन को यात्रा से जोड़ने पर जोर

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में 10 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि गोरखपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामिल होना गौरव की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को केवल पार्टी का कार्यक्रम न बनाकर जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए यात्रा को यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जाए।

जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में अधिक से अधिक आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों को यात्रा में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की तिरंगा यात्रा में जनभागीदारी का नया Record कायम करने का प्रयास होना चाहिए।

बताया गया कि 10 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क से संयुक्त तिरंगा यात्रा शुरू होगी। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक मनोज कुमार शुक्ल ने किया।

इस दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं खजनी विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व मंत्री एवं कैंपियरगंज विधायक फतेहबहादुर सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय व संत प्रसाद, पूर्व सभापति भूमि विकास बैंक सन्तराज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय राय, अशोक सिंह व युधिष्ठिर सिंह, डीसीएफ चेयरमैन गुलाबध्वज उर्फ महंत सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के निवर्तमान सदस्य विजय शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।